हरियाणा की खेल प्रतिभाएं दुनियाभर में भारत का तिरंगा ऊंचा कर रही हैं। कुश्ती के खेल में भी ये प्रतिभाएं नाम रोशन कर रही हैं। आज नौनिहालों की इसी प्रतिभा से रूबरू होने का अवसर मिला। लोहरवाड़ा गांव के बीएम स्कूल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गजब का उत्साह नजर आया। दोनों टीमों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में इसी जोश, जुनून और जज्बे के साथ खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में ये खेल प्रतिभाएं भारत का नाम रोशन कर हमारा मान बढ़ाएंगी। अापको शुभकामनाएं, हार्दिक आभार।
To join us
+91-9672507222